स्टूडेंट्स चार्टर लागू होने पर AR - DR पर लगेगा 250-250 का जुर्माना
रजिस्ट्रार करेंगे जुर्माने की राशि की वसूली
भोपाल मध्यप्रदेश | प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में स्टूडेंटस चार्टर लागू किया रहा है । इसमें विश्वविद्यालयों को समय पर विद्यार्थियों को दस्तावेज और सुविधाएं देना होंगी । लेटलतीफी होने पर डिप्टी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पर प्रतिदिन के हिसाब से ढाई - ढाई सौ रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा । उच्च शिक्षा विभाग ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी घोषित किया है । प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को समय पर रिजल्ट , मार्कशीट , टीसी और अन्य दस्तावेजों देंगे । क्योंकि सभी विवि में स्टूडेंट चार्टर लागू किया जा रहा है । इसकी शुरुआत बीयू से होगी । इसलिए बीयू को ही नोडल एजेंसी बनाया गया है । वहीं स्टूडेंटस चार्टर लागू होने के बाद कोई विभाग विद्यार्थियों को तय समय सीमा में दस्तावेज या सुविधाएं मुहैया नहीं पाता है , तो संबंधित विभागीय डीआर और एआर पर प्रतिदिन 250 के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा जुर्माने की वसूली रजिस्ट्रार कराएंगे ।
दलालों पर लगेगा अंकुश , डरेंगे जिम्मेदार विद्यार्थी विदेशी कॉलेज और विवि में प्रवेश लेने और नौकरी ज्वाइन करने बीयू से ट्रांसक्रिप्ट से मिलने का इंतजार कर रहे हैं । विद्यार्थी ट्रांसक्रिप्ट लेने कुछ महीने पहले आवेदन कर चुके हैं , लेकिन बीयू उनकी तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है । अंकसूची , ट्रांसक्रिप्ट , डिग्री सहित अन्य दस्तावेजों के लिए विद्यार्थियों को विवि के महीनों चक्कर लगाने होते हैं । इसका पूरा फायदा प्रशासनिक भवन के पास घूमने वाले दलाल उठाते हैं । दलालों के प्रभाव में अधिकारी विद्यार्थियों परेशान करते हैं । इसका पूरा फायदा दलाल उठाते हैं । इसके बदले उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ती है । स्टूडेंट चार्टर लागू होने से दलालों पर अंकुश लगेगा और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों में भय रहेगा ।

0 टिप्पणियाँ