कमर्शियल सिलेंडर भोपाल में साढ़े 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 1796 रुपए का मिलेगा


कमर्शियल सिलेंडर भोपाल में साढ़े 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 1796 रुपए का मिलेगा

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार दाम 6 जुलाई 2022 को बढ़ाए थे । पिछले साल इस सिलेंडर की कीमत में कुल 1535 रुपए का इजाफा हुआ था । पिछले साल कुल चार बार कीमतें बढ़ाई गई थी । सबसे पहले मार्च 2022 में 50 रुपए बढ़ाए गए । उसके बाद मई महीने में 50 रुपए 3.50 रुपए बढ़ाए गए । इसके बाद जुलाई में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई ।

वाणिज्य न्यूज़ भोपाल | भोपाल नए साल 2023 की शुभारंभ के साथ ही तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है । नए साल के पहले दिन ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं । इंडियन ऑयल समेत अन्य तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए तक का इजाफा किया । अतः इस दाम वृद्धि के बाद राजधानी भोपाल में वैट टैक्स सहित 45.50 रुपए की मूल्य वृद्धि हो गई है । 19 किलो एलपीजी सिलेंडर जो 1751.50 रुपए का था वह साढ़े 45 रुपए मूल्य वृद्धि के बाद अब 1796 रुपए हका हो गया है । इस कदम से रेस्तरां , होटल आदि में खाना महंगा होने के आसार हैं । हालांकि , घरेलू सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है और वे अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे ।

रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ा 

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल , रेस्टोरेंट और किचन चालकों की परेशानी बढ़ी है । व्यंजनों के लागत में लगातार इजाफा हो रहा है । रेस्टोरेंट संचालक नरेश खुल्लर ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ता जा रहा है । इससे रेस्टोरेंट का मुनाफा भी कम होता जा रहा है । बढ़ती महंगाई की वजह से रेस्टोरेंट संचालकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं कीमत को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है , मगर गैस के दाम बढ़ने से व्यंजनों की लागत बढ़ रही है । प्रतिस्पर्धा में लगातार मुनाफा कम हो रहा है । होटल संचालको की मांग है कि सरकार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम करें ।

रसोई गैस में आम आदमी को राहत 
मप्र की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1.058.50 रुपए है । पिछले साल की बात करें तो साल 2022 में गैस सिलेंडर के दाम चार बार में कुल 153.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई । जबकि जुलाई से दिसंबर 2022 के बीच में गैस सबसे महंगी 1.058.50 रुपए पर बिकी , इसके बाद अप्रैल 2022 में गैस के दाम सबसे सस्ते 955.50 प्रति सिलेंडर रहे । घरों में काम आने वाला एलपीजी सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिल रहा है । इससे आम आदमी को राहत मिली है । आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करती है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ