भोपाल । इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें टाटा, बिड़ला, अम्बानी से लेकर तमाम दिग्गज उद्यमी शामिल होंगे, तो लगभग सवा लाख एकड़ का लैंड बैंक भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। ये जमीनें उद्यमियों को दिखाई जाएंगी, जिसमें इंदौर जिले की 22 एकड़ जमीन शामिल है। आठ प्रमुख सेक्टरों पर फोकस किया जा रहा है, जिसमें एग्रीकल्चर, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, टूरिज्म, लॉजिस्टिक और ऑटो मोबाइल क्षेत्र शामिल रहेंगे, वहीं राष्ट्रपति द्वारा 30 प्रवासियों को सम्मानित भी किया जाएगा।एमपीआईडीसी के पास ये लैंड बैंक मौजूद है जिसमें इंदौर जिले की 22 एकड़ जमीन भी शामिल है । एमपीएसआईडीसी के एमडी मनीष सिंह के मुताबिक पिछले दिनों ही कई बड़े उद्यमियों ने कई बड़े निवेश के लिए हामी भी भरी है और उन्होंने जमीनें पसंद कर ली है । इसमें अवाड़ा ग्रुप को 300 एकड़ एशियन पेंट्स को 100 जिंदल ग्रुप सहित अन्य उद्योगों को जमीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं । औद्योगिक पॉलिसी और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन का लगातार काम चल रहा है ।
बता दें कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी से सार्थक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 8, 9 और 10 जनवरी, 2023 को इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। सम्मेलन में आ रहे 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि का स्वागत मध्यप्रदेश की परम्परा के अनुकूल किया जायेगा। चौहान ने बताया कि 11 और 12 जनवरी, 2023 को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित लगभग 68 देशों के मंत्री, राजनयिक, उद्योगपति और प्रतिनिधि-मंडल भाग लेंगे। चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से समिट का वर्चुअल उद्घाटन करने का अनुरोध किया। चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को जी-20 की मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली 8 बैंठकों और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।






0 टिप्पणियाँ