बदतमीज प्रशासन से बात नहीं करेंगे रतलाम
रतलाम मध्य प्रदेश । आलोट के विधायक मनोज चावला पर खाद लूट का मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस आक्रमक होती दिख रही है । इस मामले को लेकर कांग्रेस के कई नेता शुक्रवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से मिलने पहुंचे इसी बीच कांग्रेस विधायकों की कलेक्टर से तीखी बहस हो गई ।
ज्ञापन लेने बाहर नहीं आने पर विधायकों ने कलेक्टर को सरकार का गुलाम , बदतमीज बताते हुए कहा है कि इस तरह के प्रशासन से बात नहीं करेंगे । उन्होंने विधानसभा में देख लेने की बात भी कही और चले गए।
दरअसल शुक्रवार को करीब चार बजे झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया , राऊ विधायक जीतू पटवारी , सैलांना विधायक हर्षविजय गेहलोत , कालापीपल • विधायक कुणाल चौधरी , थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया , पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा , शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया व अन्य पदाधिकारी , कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे । ज्ञापन लेने एसडीएम संजीव केशव पांडे आए तो कलेक्टर को बुलाने की मांग की । जब करीब एक घंटे इंतजार के बाद विधायक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया कलेक्टर के चैंबर में गए और ज्ञापन के लिए बाहर आने की बात कही ।
बात रोड पर नहीं होगी , चैंबर में आइए जनप्रतिनिधि का सम्मान है कलेक्टर ,
लेकिन बात सड़क पर नहीं , चैंबर में बैठकर ही होगी । इस पर विधायक चौधरी बिफर गए । विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा था कि किसानों को खाद , बिजली नहीं मिल रही । जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनोगे क्या ? इस पर कलेक्टर ने कहा कि किसी के अनादर की बात नहीं है । सम्मानपूर्वक बात चैंबर में बैठकर ही हो सकती है । आलोट में घटना हुई , उससे पहले ही 651 किसानों को खाद दी जा चुकी थी ।
• कलेक्टर ने कहा- बात रोड पर नहीं होगी , चैंबर में आइए
ज्ञापन लेने नहीं आने पर भड़के कांग्रेस नेता
यह है मामला गुरुवार को सर्वर डाउन होने से आलोट मे खाद वितरण में देरी होने पर विधायक मनोज चावला मौके पर पहुंचे और केंद्र का शटर खुलवाकर किसानों को खाद ले जाने के लिए कहा । इससे हंगामे की स्थिति बन गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों से खाद की बोरियां वापस रखवाई 28 बोरी खाद कम मिलने पर रात में आलोट थाने पर विधायक चावला व उनके साथियों पर लूट , शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का मामला दर्ज किया गया था ।
जो भी हुआ सबके सामने है । बात सम्मानपूर्वक करने के लिए ही चैंबर में बुलाया गया था । किसी का अपमान नही किया । - नरेंद्र सूर्यवंशी , कलेक्टर रतलाम
कलेक्टर खुद को राजा समझकर व्यवहार कर रहे है । किसान परेशान हो रहे हैं । - कांतिलाल भूरिया , झाबुआ | विधायक
• शिवराज सरकार का अहंकार रावण जैसा है । वरिष्ठ व आदिवासी विधायकों का अपमान किया । कलेक्टर ने हठधर्मिता की , तीन आप कदम चलकर वे बाहर नहीं आए । ऐसे कलेक्टर को हम ज्ञापन देना जरूरी नहीं समझते । विधानसभा में जनप्रतिनिधि- अपमान करेंगे । शिकायत कर को लेकर भी कार्रवाई
जीतू पटवारी , विधायक राऊ
0 टिप्पणियाँ