- गुना जिला मुख्यालय स्थित एक मिशनरी स्कूल में " भारत माता की जय " बोलने पर बवाल हो गया ।
- सामाजिक संगठनों ने स्कूल परिसर में किया प्रदर्शन
- गुना में मिशनरी स्कूल में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने वाले छात्र को सजा देने पर गुना के स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज
- गुना मध्य प्रदेश/ मध्य प्रदेश के गुना में स्थित एक छात्र को भारत माता की जय बोलना भारी पड़ गया मामला गुना के स्कूल से जुड़ा हुआ है जिसमें एक छात्र ने भारत माता की जय के नारे लगा दिए जिसके बाद स्कूल द्वारा 4 पीरियड लगाने पर छात्र को कथित तौर पर दंडित किया , बल्कि उसे अगले 4 पीरियड ( करीब ढाई घंटे ) तक जमीन पर भी बिठाए रखा ।
- मामला गुरुवार का है पुलिस ने मामले पर प्रकरण दर्ज किया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि छात्र के माता-पिता ने दावा करते हुए बताया कि बुधवार को देशभक्ति के नारे लगाने के लिए नाबालिग बालक को 4 पीरियड की अवधि तक जमीन पर बैठाया गया था। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

सामाजिक संगठनों ने स्कूल परिसर में किया प्रदर्शन
जानकारी लगने पर हिंदू नेताओं और अभिभावक पहुंच गए और हंगामा कर दिया । मामले में स्कूल प्रशासन और दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है । जानकारी के अनुसार , गुना के क्राइस्ट सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को राष्ट्रगान के बाद एक छात्र ने भारत मां के जयकारे लगाए , तो शिक्षक ने छात्र की कालर पकड़कर लाइन से बाहर निकाल दिया । साथ ही कक्षा में • नाबालिग छात्र को ढाई घंटे तक जमीन पर बैठाकर प्रताड़ति किया । इसके विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी कर धरना दिया । शहर कोतवाली थाना पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ तीन धाराओं में मामला दर्ज किया है । शिक्षक ने पकड़ी कॉलर पीड़ित छात्र के पिता गुना निवासी रोहित जैन बताया कि उनका बेटा क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 7 वीं में पढ़ता है । बुधवार को स्कूल में प्रेयर के बाद उसने ' भारत माता की जय " बोल दिया । इसी बात पर मौजूद टीचर भड़क उठे । बच्चे को चार पीरियड तक जमीन पर बैठने की सजा दी गई । उसे डराया - धमकाया गया । यह बात बच्चे के दिल में इतनी असर कर गई कि घर पहुंचकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया । माता - पिता ने तुरंत हावभाव देख उससे बात की तो बच्चे ने पूरी घटना बताई । छात्र ने बताया कि जब उसने राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जयघोष किया तो शिक्षक जस्टिन ने कालर पकड़कर कहा कि भारत माता की जय वह अपने घर पर कहे । स्कूल में भारत माता के जयघोष नहीं कर सकते हैं । छात्र को कक्षा शिक्षक जस्मीना खातून ने भी ढाई घंटे तक जमीन पर बैठाकर प्रताड़ित किया । इस घटना के बाद अभाविप व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ अभिभावक गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे स्कूल पहुंच गए । यहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया । वे स्कूल में परिसर में धरने पर बैठ गए । उन्होंने नारेबाजी करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया ।

0 टिप्पणियाँ