विदिशा के तीनों मृतक पत्रकारों के परिवारों को चार चार लाख रुपए की राशि वितरण के आदेश जारी जनसंपर्क विभाग भोपाल ने जारी किया आदेश
विदिशा भोपाल से विदिशा आते समय पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रदेश के मुखिया ने संवेदना प्रकट करते हुए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की थी जिसके बाद मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग से आज एक आदेश जारी हुआ है जिसमें तीनों पत्रकारों की पत्नियों के नाम 4-4 लाख की आर्थिक सहायता के आदेश जारी किए गए
आदेश जनसंपर्क संचनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी किया गया है जिसमें पत्रकारों की मृत्यु के पश्चात आश्रित पत्नी को मध्य प्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष से राशि जारी हुई है जिसमें श्रीमती रीना शर्मा पत्नी स्वर्गीय श्री राजेश शर्मा दैनिक एवं मासिक विदिशा एक्सप्रेस श्रीमती रूपा शर्मा स्वर्गीय श्री सुनील शर्मा विदिशा दैनिक विदिशा टुडे सप्ता कलम का हमला, श्रीमती लाली दीक्षित पत्नी स्वर्गीय श्री नरेंद्र दीक्षित सप्ता, नयन एक्सप्रेस तीनों पत्रकारों की पत्नियों के नाम राहत राशि भुगतान करने के आदेश जारी हुई है




0 टिप्पणियाँ