जंगल पर अतिक्रमण करने से रोकने पर वनकर्मी पर हमला गंभीर घायल

 

जंगल पर अतिक्रमण करने से रोकने पर वनकर्मी पर हमला गंभीर घायल

लटेरी वन क्षेत्र लटेरी में वन माफियाओं का हौसला निरंतर बढ़ता ही जा रहा है लटेरी क्षेत्र से एक और मामला सामने आया है जिसमें  लटेरी वन क्षेत्र में एक बार फिर वनकर्मियों पर हमला किया गया है दरअसल मामला शुक्रवार का है लटेरी के दक्षिण वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तिलौनी बीट के जंगल में पौधे काट कर अतिक्रमण करने से रोकने पर वन माफिया ने वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वनरक्षक सहित कई चौकीदार घायल हो गए। साथ ही एक वनकर्मी प्रदीप शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं । जिसे रेफर किया गया है । 


आधा दर्जन लोगों ने मिलकर वन कर्मियों पर किया हमला

वहीं वन विभाग की तरफ से करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लटेरी थाने में वनरक्षक के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है चौकीदारों सहित वन कर्मियों की टीम अतिक्रमण की कार्रवाई को रोकने पहुंचे थे। तभी यह हमला हुआ । जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं । इस पूरी घटना में महिलाओं के द्वारा भी ने वीडिया बना रहे वनकर्मी का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और पत्थर लेकर उसके पीछे पड़ गई । वनविभाग के एसडीओ , दो रेंजर्स सहित वन अमला थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। वनकर्मी अपने क्षेत्र में रूटीन गस्ती पर था । गांव के लोगों ने सागौन की लकड़ी छिपाकर रखी थी । उन्हें निकालने का नाकेदार द्वारा प्रयास किया जा रहा था । एसडीओ फॉरेस्ट ने बताया कि रूटीन गस्ती में वनकर्मी को कटी हुई लकड़ी दिखी । जिसे निकलने का प्रयास किया जा रहा था । जिस वनकर्मी ने रोकने का प्रयास किया इसके बाद यह पूरी घटना घटित हुई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ