श्योपुर | भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा सहित सैंकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री व मुरैना-श्योपुर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने मेवरा और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों मध्य प्रदेश में है. प्रदेश में यात्रा को आज पांचवां दिन है. इस बीच पार्टी को दो बड़े झटके लगे. बीते शुक्रवार को कमल नाथ के सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक उनके मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विजयपुर के पूर्व विधायक श्री बाबू लाल मेवरा जी व उनके साथ आये सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूँ...#BJP4MP @BJP4MP pic.twitter.com/OW9OEK4cTK
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) November 26, 2022






0 टिप्पणियाँ