मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

महामहिम का पहला MP दौरा 15 आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 
मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर करके दी जानकारी
राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल आएंगी 

शपथ न्यूज़ भोपाल,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद भार संभालने के बाद पहली बार 15 नवम्बर को एमपी आएंगे । वे राज्य सरकार द्वारा इस दिन शहडोल में आयोजित किए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी । 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के न्यौते पर राष्ट्रपति ने एमपी आने को मंजूरी दे दी है । इसके बाद अब शहडोल में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं । 

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज उनकी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई । इस दौरान उन्होंने महामहिम • राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया । सीएम चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है । राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है ।


 राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल आएंगी । इस दौरान संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा । मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत है । गौरतलब है कि 15 नवंबर को प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने जा रही है । इस दिन प्रदेश सरकार पेसा एक्ट लागू करने समेत आदिवासियों के लिए कई अहम योजाओं का ऐलान कर सकती है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ