स्थापना दिवस पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज संकल्प पूरा करने का दिन

गीत - संगीत और अध्यात्म की छवियों अद्भुत दृश्यों के  साथ धूमधाम से मना स्थापना दिवस 3 ■ कलाकारों ने दी शिव को समर्पित प्रस्तुतियां 

 शपथ न्यूज़ भोपाल/ , भोपाल हृदय प्रदेश मप्र का स्थापना दिवस समारोह प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया । मुख्य समारोह लाल परेड मैदान पर हुआ । जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य उपस्थित रहे । अतिथि शुरुआती ■ मुख्यमंत्री का दिन सं औपचारिकताओं के बाद रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ । देश के जानी - मानी संगीतकार तिकड़ी शंकर , एहसान , लॉय ने शिव तांडव स्त्रोत तो सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के दल ने शिव स्तुति की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है । कभी यहां अंधेरे का साम्राज्य था , लोग मीलों दूर से पानी लाते थे , वो भी दूषित होता था । हमने आज घर - घर बिजली और पानी जैसी सुविधायें लोगों तक पहुंचाई है ।

सीएम ने आगे कहा कि हमने मध्य प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश गीत और मध्य प्रदेश गान बनाया । उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम ऐसा संकल्प लें कि जब भी कहीं मध्य प्रदेश गान हो हम अपने स्थान पर खड़े हों । उन्होंने लोगों से कहा कि स्वयं को और अपने गांव को नशे से दूर रखने का संकल्प लें । आरंभ में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन अपने संकल्पों और सपनों को पूरा करने का दिन है , अपनी निष्ठा संपूर्ण समर्पण के साथ मध्यप्रदेश की उन्नति और प्रगति को समर्पित करें । हम सभी को यह संकल्प करना है कि स्वाभिमानी और स्वावलंबी हमारा मध्यप्रदेश देश के राज्यों में सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो । इसके पूर्व अतिथियों ने मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग , सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह , महापौर मालती राय , विधायक रामेश्वर शर्मा , कृष्णा गौर , विष्णु खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे । कहा- आज कल्पों का स्थापना त्सव चलेगा
लालटेन प्रदेश में 24 घंटे जगमगा रही बिजली मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी यहां अंधेरे का साम्राज्य था। लोग लालटेन में रहते थे। आज उसी लालटेन प्रदेश में 24 घंटे बिजली है। प्रदेश में 23,000 किमी सड़क बनीं । लोग कुओं और बवड़ियों का पानी पीने को विवश थे । हमने घर घर पानी पहुंचाया । मप्र ने देश में अन्न के भंडार भर दिए । पंजाब को पीछे छोड़ा।
साफ - सफाई में पहले नंबर हैं हम इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने बीते वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश स्वच्छता में देश में नंबर वन है । इसके लिए भोपाल , इंदौर सहित पूरे प्रदेश को बधाई। आज बदल रहा है मध्यप्रदेश आज मप्र बदल रहा है। एक समय था मप्र डकैतों के लिए जाना जाता था। मानसिंह - पानसिंह फिल्में बनती थीं । मैंने कहा था शिवराज रहेगा या डकैत । पुलिस ने मेहनत की । मप्र देश का पहला राज्य , जिसने संकल्प किया हम मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराएंगे और करके दिखाया। भावी योजनाओं का दिया ब्यौरा मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश की भावी तस्वीर भी खींची। उन्होंने बताया कि इसी माह 40 हजार भर्ती करेंगे। हर साल दो लाख भर्ती करेंगे। 28 नवंबर से प्लाट देकर भूमिहीनों को मकान का मालिक बनाने का अभियान शुरू करेंगे। शहरों में मल्टी बनाएंगे । बाहर से आए लोगों को भी लाभ देंगे। महाकाल लोक का निर्माण हुआ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के कार्य हो रहे हैं। उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण किया गया। इसी तरह सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण हो रहा है। ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा तैयार कराई जा रही है। प्रदेश भर में हो रहे आयोजन स्थापना दिवस पर राजधानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों तथा तहसील मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत सुबह स्कूली बच्चों की प्रभात फेरियां निकली तथा शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हो रही हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ