, भारत जोड़ो यात्रा हजारों की संख्या में लोग शामिल 13 किमी भारत जोड़ो में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
उक्त सभा स्थल पर अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया जिसमें पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर , मेहताब सिंह यादव , कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशंक जैन , पूर्व विधायक पानबाई शामिल रही है । व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहां है
कांग्रेस की परंपरा प्रतिष्ठा अनुशासन यही रहा है की कांग्रेश स जोड़ने की बात करती है वही विरोधी पार्टी तोड़ने का कार्य करते हुए , भाई से लड़ाने व जातिवाद को बढ़ा देने का कार्य करती है । आज भाजपा राज मे भय , भ्रष्टाचार , महंगाई .. बेरोजगारी चरम पर है । उक्त कार्यक्रम का संचालन देवी सिंह बघेल द्वारा किया गया तत्पश्चात यात्रा मुबारकपुर पहुंची । यात्री का रात्रि भोज मुबारकपुर पर शाम लगभग 6 बजे यात्रा मुबारकपुर पहुंची जहाँ पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिंह बघेल द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत कर रात्रि भोज आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का चांदी का मुकुट का तलवार भेंट कर सादगी पूर्ण स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लेखराज सिंह बघेल , पार्वती गग्नेंद्र रघुवंशी , सिंधु विक्रम सिंह , सुरेंद्र उपाध्याय , कांग्रेश मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव , जनडेल सिंह जादौन , लल्ली राम जाटव , नरेश सक्सेना , नसरुद्दीन खान , मनोज अग्रवाल सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
हार्टफुलनेस टीम ने पूर्व मंत्री को बुक की भेंट
भारत छोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्राम जावती पहुंचे थे जहां पर हार्टफुलनेस टीम लटेरी द्वारा ग्राम जावती मे माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक राघोगढ़ श्रीमान जयवर्धन सिंह का पूर्व शिक्षक लक्ष्मण सिंह मीना के निजनिवास पर स्वागत अल्पाहार के बाद हार्टफुलनेस ध्यान प्रणाली का परिचय दिया जिससे वह बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपना अमूल्य समय निकाल कर ध्यान किया जिसमें उनके साथ उपस्थित रजत गोड , सुरेंद्र उपाध्याय , राजाराम यादव , गोवर्धन करेरिया , लक्ष्मण सिंह मीना , मांगीलाल मीना , रामलला यादव , जीवन बघेल , जीतू रघुवंशी पार्षद आदि को ध्यान कराया गया
इसके बाद उन्होंने अपना अनुभव बताया मैं ध्यान कर कर अपने मन को अति प्रसन्न महसूस कर रहा हूं और मुझे ध्यान की यह प्रणाली बहुत अच्छी लगी इसके लिए मैं हार्टफुलनेस संस्था को धन्यवाद करता हूं और मैं आगे भी इस क्षेत्र में आता रहूंगा और समय निकालकर ध्यान अवश्य करूंगा इसके साथ ही हार्टफुलनेस संस्था द्वारा माननीय जयवर्धन सिंह जी को हॉट फुल ने संस्था की हार्टफुलनेस की समझ बुक सप्रेम भेंट की जिसको जयवर्धन सिंह जी ने कुछ समय के लिए पड़ा और साथ ही अपने ड्राइवर से कहा इसे मेरी सीट के आगे रख दो जिससे मुझे इस बुक पर पूर्ण ध्यान बना रहे और मैं इसका बुक का संपूर्ण अध्ययन करना चाहता हूं ।




0 टिप्पणियाँ