मार्च 2023 से शुरू होगी शिक्षक भर्ती प्रदेश को मिलेंगे 7 हजार 500 शिक्षक
एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल पर 28 फरवरी को जारी होगा विज्ञापन आयुक्त वर्मा के अनुसार , अकादमिक सत्र वर्ष 2023-24 के लिए विभाग द्वारा पदों का विस्तृत विवरण , नियम , निर्देश , प्रक्रिया , आरक्षण अर्हता आदि एम . पी . ऑनलाईन पोर्टल पर 28 फरवरी 2023 से उपलब्ध रहेगा । आयु की गणना 1 जनवरी 2023 की स्थिति में की जाएगी । अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देश लागू होंगें । मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा ( शैक्षणिक संवगज़ ) , सेवा शर्तें , एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में इस विज्ञापन की दिनांक को प्रचलित नियमों के अधीन प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 की मेरिट के आधार पर प्रारंभ की जाएगी ।
भोपाल, भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्राथमिक आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है । स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द 7 हजार 500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करेगा । प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नए साल में मार्च माह से शुरू हो जाएगी । आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि , मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा , 2020 में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों से स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में लोक सेवकों के सेवानिवृत्त होने से उद्भूत होने वाले रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी । पदपूर्ति की प्रक्रिया मार्च 2023 से आरंभ की जाएगी । जनजातीय कार्य विभाग द्वारा रिक्तयों उपलब्ध कराए जाने पर संयुक्त काउंसलिंग की जाएगी । पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि की जा सकेगी ।
.jpg)




0 टिप्पणियाँ