माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अहम निर्णय

माध्यमिक शिक्षा मंडल  की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अहम निर्णय


माध्यमिक शिक्षा मंडल  की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अहम निर्णय फरवरी की वजह अब मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो सकेंगी बोर्ड परीक्षाएं


शपथ न्यूज़ भोपाल/ भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) के कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं अब फरवरी की जगह मार्च माह के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं । सूत्रों की माने तो 13 और 15 फरवरी से होने वाली 10 वीं 12 वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है । यानि यह परीक्षाएं अब 1 मार्च से आयोजित होंगी । हालांकि इस बदलाव को फिलहाल अंतिम मंजूरी नहीं मिली है । माशिमं इस संबंध में विचार - विमर्श के बाद • आदेश जारी करने की तैयारी कर रहा है । फिलहाल इसको लेकर कोई नए आदेश जारी नहीं किए गए हैं । बता दें कि दसवीं - बारहवीं परीक्षा में करीब 18 लाख विद्याथी शामिल होंगे । मंडल ने 3 अक्टूबर 2022 को निर्देश जारी कर हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की तारीख को घोषित कर दी थी


अब मदरसों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए अपने स्तर पर प्रश्नपत्र छपवाना होंगे माशिमं के बाद राज्य शिक्षा केंद्र ने भी 5 वीं और 8 वीं कक्षाओं की परीक्षा को लेकर अहम निर्णय लिया है । इस निर्णय के अनुसार अब मदरसों को निजी स्कूलों की तरह ही अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए अपने स्तर पर प्रश्नपत्र को छपवाना होगे । स्कूल शिक्षा विभाग प्रश्न पत्र प्रकाशित करके नहीं देगा । इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर दिए हैं । जारी आदेश में कहा गया है कि अशासकीय शालाओं के समान प्रत्येक मदरसा , कक्षा 5 व 8 के प्रश्नपत्रों का निर्माण स्वयं के स्तर पर करेंगे । किन्तु इसके लिए राज्य द्वारा जारी ब्लूप्रिंट का अनुपालन करना आवश्यक होगा । इसके अतिरिक्त यह सुनिश्चित किया जाए कि जारी निदेश के अनुसार प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों की 1-1 प्रति बीआरसीसी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराई जाए 
माध्यमिक शिक्षा मंडल  की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अहम निर्णय




बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित 
 साधारण सभा की बैठक में मंजूरी माशिमं सूत्रों का कहना है कि बोर्ड के सदस्यों के प्रस्ताव पर साधारण सभा की हाल ही में आयोजित बैठक में एक मार्च से परीक्षा शुरू करवाने का निर्णय ले लिया गया है । एक मार्चसे परीक्षा शुरू होने से फरवरी में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएगी ।


पूर्व में जारी आदेश निरस्त   
आदेश के अनुसार , मदरसा बोर्ड अंतर्गत संचालित शालाओं के अद्र्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2022-23 के लिए प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त छपाई के लिए पूर्व में जारी आदेश को निरस्त किया गया है । इससे पहले मदरसा बोर्ड के कक्षा 5 व 8 की अद्र्धवार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त छपाई कराने के लिए प्रत्येक जिले के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश को निम्नानुसार संशोधित किया जाता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ